बालोतरा में सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़

मंडली में 4 युवक गिरफ्तार, 2 नाबालिग डिटेन; पचपदरा पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

बालोतरा की मंडली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त अभियान में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलाने वाले 6 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों में 4 युवक और 2 नाबालिग शामिल है
मंडली थाना अधिकारी महेश गोयल के अनुसार, 30 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली। गांव बलानिया बालाऊ जाटी में लाभूराम के घर पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चल रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा। गिरफ्तार आरोपियों में हुकमाराम (19), हेमंत (19), देवाराम (32) और चंपालाल (22) शामिल हैं। तीन आरोपी बलानिया के रहने वाले हैं। चंपालाल रबारा नाड़ा का निवासी है। दो नाबालिग आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मौके से 3 लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन, वाई-फाई राउटर और हिसाब की डायरी जब्त की है। इस कार्रवाई में मंडली थाना पुलिस और डीएसटी टीम के कई जवान शामिल थे। डीएसटी प्रभारी इमरान खान के नेतृत्व में टीम ने सफल कार्रवाई की। वहीं पचपदरा थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने मामा जी मंदिर के पीछे महादेव कॉलोनी में छापा यहां दिल्ली और हैदराबाद के बीच चल रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें करनाराम जाट, प्रकाश जाट, उमेश जाट, दिनेश शर्मा और करनाराम मेघवाल शामिल हैं। सभी आरोपी बलाउ जाटी के रहने वाले हैं।
छापेमारी में पुलिस ने पांच लैपटॉप और 18 मोबाइल फोन बरामद किए। आठ मोबाइल में सट्टेबाजी से जुड़ी चैट मिली। लैपटॉप में सैकड़ों लोगों के बैंक खातों की जानकारी थी। डायरी में करोड़ों रुपये के सट्टे का हिसाब दर्ज मिला। इसके अलावा 53 हजार रुपये नकद और सात मोबाइल पे स्कैनर भी जब्त किए गए। थाना अधिकारी अमराराम खोखर के मुताबिक, डीएसटी कांस्टेबल नगाराम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब यह जांच की जा रही है कि इस गिरोह से और कौन-कौन जुड़े हैं और इनका नेटवर्क कहां तक फैला है।

PATEL DIGITAL GAMER

Gopal patel

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने